Let’s travel together.

भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

0 77

 

देवेन्द्र तिवारी  सांची रायसेन

क्षेत्र भर मे हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है सडके गड्ढे पानी से लबालब भर चुके हैं ।वैसे तो इन दिनों बरसात ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है तथा लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है तेज बारिश से लोगों को घरों मे ही दुबकना पड रहा है जगह जगह सडको पर पानी भरा हुआ है तो गढ्ढे भी लबालब भर चुके है सडके खुदने के कारण एप्रोच रोड पर चलना दुश्वार हो गया है सडक पर मिट्टी होने से दुपहिया वाहन फिसलते दिखाई दे रहे हैं तथा लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है

बसस्टैंड परिसर मे मुख्य सडक को सीसी कर ऊंची करने से बसस्टैंड की निचली सडके पानी मे डूब गई हैं जिससे वहां दुकान दारो की दुकानों मे भी पानी भरना शुरू हो गया जिससे दुकानदार परेशानी उठा रहे है इस ओर नगर परिषद का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है हालांकि नगर परिषद अधिकारियों के इस समस्या को संज्ञान मे लाया गया परन्तु हल निकलना तो दूर समस्या की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो सकी जिससे दुकानदार पूरी तरह त्रस्त दिखाई दे रहे है इसके साथ ही सडको पर जगह जगह भरे पानी मे तेज चलते वाहनों से लोगों को छींटे उचटने की समस्या से जूझना पड रहा है इसके साथ ही सुलभ काम्प्लेक्स के समीप पानी निकासी न होने की समस्या भी किसी से छिपी नही हैं जगह जगह सडको के किनारे कीचड़ मच गई जिससे लोगों को समस्या से जूझना पडता है लगातार तेज बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811