Let’s travel together.

गौसेवकों ने जान पर खेलकर बाढ़ से बचाये 14 गौवंश

0 750

 सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

एक तरफ जहां गौवंश के साथ निर्दयता की घटनाएं सामने आ रही हैं फसलों की सुरक्षा के नाम पर उन्हें दलदलनुमा जगह बंधक की तरह भूखा प्यासा रखने और सड़कों पर मरने छोड़ने की तस्वीरें सामने आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐंसे गौभक्तों की गौसेवकों की तस्वीरें भी मिल रही हैं जो अपनी जान की परवाह किये बिना निःस्वार्थ भाव से गौसेवा में जुटे हुए हैं.गौसेवकों की ऐंसी ही तस्वीर अभी अभी सामने आई हे।

धरसींवा के कपसदा गांव से जहां भैरो बाबा मंदिर के समीप कोल्हान नाला में लगातार बारिस के चलते बाढ़ वा गई और बाढ़ के पानी से 14 गौवंश चारों तरफ से घिर गए.श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े गौसेवकों की जैसे ही इन गौवंश पर नजर पड़ी उन्होंने तत्काल अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप में सूचना दी और फिर मौके पर पहुचकर गौसेवकों ने अपनी जान पर खेलकर गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला.जान पर खेलकर इसलिए भी की जिस जगह बीच पानी मे टीले नुमा जगह पर गौवंश बाढ़ के पानी से घिरे थे वहां हाईटेंशन लाइन का टावर भी था.

अपनी जान पर खेलकर गौवंश की सकुशल बाढ़ से बचाने वाले गौसेवकों की ग्रामीण जमकर तारीफ कर रहे हैं.गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने में श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े रैता सरपँच विद्याभूषण वर्मा, गौ सेवक मोहन सेन,गौ सेवक राकेश पटेल, सुहाग लहरी, टीकाराम यदु, महेंद्र पटेल,थानेश्वर साहू,दिलीप निषाद,खिलेश्वर साहू,प्रहलाद साहू,नरेंद्र निर्मलकर, धनेंद्र सेन,आशीष साहू,सावन निषाद,हेमचंद्र निषाद,पुष्पेंद्र सोनवानी, रोहित साहू का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811