Let’s travel together.

अवैध रूप से जंगल से लाई सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाकर बेच रहे वन माफिया,75 हजार मूल्य की लकड़ी व फर्नीचर जप्त

0 612

वन विभाग की लकड़ी माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

-रायसेन डीएफओ विजय कुमार के सख्त निर्देश- बन माफियाओं के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जाए
-बेगमगंज परिक्षेत्र क्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में की जा रही है कार्यवाही

-करीब 75000 की कीमत की लकड़ी जप्त

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र द्वारा जहां भू माफियाओं से वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा रही है वहीं वन माफियाओं के यहां से अवैध रूप से उपयोग की जा रही सागोन लकड़ी भी जप्त करने की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप में मचा हुआ है।
सोमवार को वन परिक्षेत्र बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की वार्ड 16 हदाईपुर मैं रामशरण विश्वकर्मा अवैध रूप से सागौन का उपयोग करते हुए फर्नीचर आदि बनाकर विक्रय कर रहा है।
जिस पर जिला वनमंडलाधिकारी विजय कुमार के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा टीम गठित की गई जिसमें परिक्षेत्र सहायक एस एल डाबर, हेमराज कोली परिक्षेत्र सहायक मवई, विजय ठाकुर कार्यवाहक वनपाल, बृजकिशोर तिवारी वनरक्षक, कमलेश शर्मा वनरक्षक, विकास साहू वनरक्षक, सद्दाम खान वनरक्षक, निर्मला इमने महिला वनरक्षक, के के श्रीवास्तव, वाहन चालक सचिन ठाकुर को संबंधित के यहां भेजा गया जिन्होंने छापामारी करते हुए रामशरण विश्वकर्मा के घर से सागोन 25 नग, एवं बने हुए दरवाजे, गोला लकड़ी के अलावा चिरान किए हुए पटिए जप्त किए गए जिसकी कीमत 75 हजार के करीब आकी गई और साथ मे लकड़ी का काम करने के लिए मशीन वसूला रुंदा, हथोड़े, पेड़ काटने की मशीन, लकड़ी साफ करने वाली मशीन,लकड़ी फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल करने वाले सभी उपकरण जिनकी कीमत लगभग 25,000 आंकी गई । लकड़ी जप्त कर डिपो में रखी गई है। आरोपी के विरोध वन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811