Let’s travel together.

काफी समय बाद हुई बरसात से किसानों के होंठो पर आई मुस्कान,धान की रूपाई में जुटे

0 128

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शनिवार और रविवार सुबह तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अमृत बनकर गिरे पानी से खेत लबालब जो गए। खेतों में पानी देख किसानों के चेहरे खिले उठे। धान की रोपाई का कार्य भारी बारिश के साथ तेज हो गई।
शनिवार से हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। कई गांवों में धान की रोपाई का कार्य पहली ही बारिश में हो गया था। लेकिन अधिकांश किसान धान की रोपाई नही कर सके थे। शनिवार की सुबह से तेज बारिश शुरू हुई। रुक-रुक तेज बारिश से गांवों में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य काफी तेजी से करवा रहे हैं । झमाझम बारिश देख खेतों में किसान खुशी से झूम उठे।
बूंदाबांदी रविवार सुबह तक होती रही। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश सौगात से कम नहीं रही। इसके चलते तापमान में काफी कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादल छाए रहने से सुबह का मौसम भी देर तक सुहाना रहा।

मजदूरों की कमी बनी रही आफत
आसमान से गिरे अमृत के बाद किसान धान की रोपाई में जुट गए। बारिश के पानी में छोटे से बड़े किसान सभी धान रोपाई में जुट गए। कुछ किसान इसी बारिश के पानी में रोपाई के लिए परिवार के साथ धान रोपने में जुट गए। बड़े किसानों के धान रोपने के लिए मजदूरों को खोजने में जुटे रहे। आलम यह था कि मजदूरी रेट भी बढ़ाई जा रही थी। फिर भी मजदूर नही मिल रहे थे। कई गांव तक लोग मजदूर की तलाश में दौड़ भाग करते दिखे। लेकिन जरूरत के हिसाब से मजदूर नहीं मिल सके। कारण था कि सभी मजदूरी वाले भी अपने खेतों में रोपाई में जुटे रहे। दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में बाहर से मजदूरों को लाया जा रहा है। कई बड़े किसान पहले ही धान लगाने के लिए मजदूर बाहर से ले आए थे उनके खेतों में धान रोपाई का काम जोरो से चल रहा है।
मगर जो किसान बाहर से मजदूर नहीं लाए थे वह इधर-उधर मजदूर के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद भी मजदूर नहीं मिल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811