Let’s travel together.

नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने की प्रक्रिया में लगी रोक हटी, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे छात्र

0 105

नियमित निगरानी के उच्च न्यायालय ने दिये निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल ने बताया कि उच्च न्यायालय ने नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है, जो अब तक रुकी हुई थी। इस निर्णय के साथ, 2024-25 सत्र से नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी जा सकेगी। उच्च न्यायालय ने सभी नर्सिंग कॉलेजों की वार्षिक निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह नियमित निगरानी प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाएगी और नर्सिंग छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करेगी। इस निर्णय से अब छात्र नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे, जिससे नर्सिंग के इच्छुक छात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज (सरकारी और निजी दोनों) में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन नर्सिंग काउंसिल द्वारा किया जायेगा। जिससे प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह निर्णय राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से नर्सिंग छात्रों को उच्च मानकों की शिक्षा का प्रदाय सुनिश्चित होगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार नर्सिंग छात्रों के हितों की रक्षा करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों के क्षेत्र में शीर्ष राज्य बनाया जाए। चिकित्सा सेवाओं की प्रणाली को मजबूत करके हम राज्य के स्वास्थ्य मानकों में सुधार करेंगे और इसे एक उत्कृष्ट उदाहरण बनायेंगे। उन्होंने कहा कि इस आदेश से न केवल छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा। नर्सिंग छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण मिलने से वे चिकित्सा क्षेत्र में एक अमूल्य संपत्ति बनेंगे, जिससे राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में दर्दनाक हादसातालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत     |     नीट पेपर लीक के विरोध में रायसेन में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस     |     उप मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के तीन एसटीपी का किया लोकार्पण     |     काँग्रेस पार्टी ने सुशासन तिहार का किया जोरदार विरोध, किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा     |     आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दीवानगंज अस्पताल में नहीं मिल रहा रेबीज इंजेक्शन     |     हाईवे किनारे फिर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज, सहारा कंपनी की एफडी सहित कई कागजात सड़क पर फेंके     |     हाईवे पर जलती नरवाई बनी मौत का खतरा, आग की चपेट में आकर गिरा बबूल का पेड़, टला बड़ा हादसा     |     योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 40 दिवसीय काउंटडाउन में हुआ योग प्रशिक्षण     |     प्यास ने छीनी जिंदगी, पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचा चिकारा का मासूम शावक, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811