Let’s travel together.

स्कूल के रास्तों में कीचड़ और गंदगी,चप्पल हाथ में रखकर स्कूल जाने को मजबूर हे छात्र-छात्राये

0 79

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची जनपद क्षेत्र के  ग्राम अंबाडी में सरकारी स्कूल के रास्ते पर कीचड़ और गंदगी पसरी हुई है, जिससे स्कूल आने वाले बच्चे परेशान है। जबकि जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन न परिसर की सफाई करा रहा है और न ही संबंधित ग्राम पंचायतें इन रास्तों को ठीक कराने पर ध्यान दे रही है।
परिणामस्वरूप बच्चों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों द्वारा स्कूल के रास्ते पर ही पूरा कचरा फेंका जाता है वहीं स्कूल के रास्ते में ही नालियों का पानी बहता रहता है जिससे इसी गंदगी में से निकलकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं और उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं वही स्कूल ग्राउंड में भी जगह-जगह पानी भरा रहता है जिससे मच्छर मक्खी के कारण बच्चे बीमार हो जाते हैं।


ग्राम अंबाडी के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के रास्ते में इन दिनों कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर के रास्ते में गोबर कचरा के ढेर लगा दिए हैं वही स्कूल के रास्ते में नालियों का पानी सड़क पर 12 महीने बहता रहता है जिससे स्कूल के रास्ते में कीचड़ से बच्चे होकर निकलने को मजबूर हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। इस गंदगी की वजह से यहां दिनभर दुर्गंध आती रहती है। गंदगी की वजह से जहां बच्चे मैदान में खेल नहीं पा रहे हैं। इस गंदगी से स्कूल परिसर क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बच्चों के बीमार होने का भी खतरा बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षकों ने ग्राम पंचायत में इस बात की शिकायत की थी। लेकिन सुनवाई न होने के बाद उन्होंने भी आगे कोई कार्रवाई नहीं की। इधर स्कूल के सामने रास्ते पर कीचड़ होने की वजह से बच्चे परेशान हैं।
रामकली बाई स्कूल का खाना बनाने वाली महिला।
रोज इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं बारिश मैं पानी जमा होने के कारण बच्चे परेशान होते रहते हैं जबकि सरकार द्वारा हर गांव और हर स्कूल को स्वच्छता रखने का प्रयास किया जा रहा है
मथुरा बाई ग्रामीण महिला

स्कूल में पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चे पढ़ने आते हैं। पूरे दिन भर स्कूल में बदबू आती रहती है। बदबू आने के बावजूद भी हमें स्कूल में बैठना पड़ता है।
सचिन छात्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811