Let’s travel together.

भोपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी

0 203

इतिहास पाठ्यक्रम: वर्तमान परिप्रेक्ष्य व चुनौतियाँ विषय पर संगोष्ठी
संगोष्ठी में 5 सत्रों में पेश होंगे 150 से ज्यादा शोध प्रपत्र
भारत के इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर होगा चिंतन मनन

भोपाल। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा छठवीं वार्षिक युवा इतिहासकार संगोष्ठी का आयोजन 7 और 8 मई को भोपाल में किया जा रहा है। ’इतिहास पाठ्यक्रम: वर्तमान परिप्रेक्ष्य व चुनौतियाँ‘‘ विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी में भारत के प्रामाणिक इतिहास लेखन, तथ्य संकलन, इतिहास और दर्शन पुनर्लेखन, शोध के क्षेत्र में कार्य करनेवाले युवा इतिहासकार जुट रहे हैं। देश के युवा वर्ग में से इतिहास में रुचि रखने वाले शोधार्थी/विषय विशेषज्ञों का ऐसा मंच तैयार करने पर जोर है जो इतिहास में शोध की शास्त्रीय विधि से परिचित हो और भारतीय इतिहास के विभिन्न आयामों पर भारतीय प्राथमिक स्त्रोतों के आधार पर इतिहास लेखन करें।

भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद एवं भारतीय दर्शन परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 5 सत्रों में 150 से ज्यादा शोध पत्र पढे जाएंगे। एनसीईआरटी का कक्षा 12 तक पाठ्यक्रम,स्नातक इतिहास का पाठ्यक्रम, यूजीसी का पाठ्यक्रम, भारतीय शिक्षा नीति और भारतीय इतिहास विभाजन के विभिन्न आय़ामों पर केंद्रित इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ बालमुकुंद, प्रो. रजनीश शुक्ल, प्रो कपिलदेव मिश्र, प्रो सच्चिदानंद मिश्रा और प्रो हिमांशु चतुर्वेदी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता करेंगी। सांची विवि के कुलसचिव और कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811