परिजनों ने लगाई हत्या के आरोप 2 दिन पहले निकला था घर से
रायसेन। जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम बटेरा में शनिवार को एक व्यक्ति का शव खेत में गड़ा हुआ मिला है, मृतक की पहचान बालमुकुंद धाकड़ 55 साल बटेरा के रूप की गई है, मृतक के परिजनों द्वारा हत्या के आशंका जताई जा रही है मृतक 2 दिन पहले से अपने घर से निकाला था परिजनों की सूचना पर बरेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक बालमुकुंद के शब को गड्ढे से निकलकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बरेली के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप
मृतक का बेटा अखिलेश धाकड़ और भतीजे जितेंद्र धाकड़ ने बताया गया कि दो दिन पहले मृतक बालमुकुंद घर से निकले थे पर देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे कल दिनभर उनको ढूंढा गया नहीं मिले आज जब खेत के रास्ते पर पहुंचे तो पास में एक ट्रैक्टर जिसमें मूंग भरी थी वह चालू अवस्था में मिला और ट्रैक्टर से कुछ ही दूरी पर जमीन के अंदर गड़े हुए बड़े पापा बालमुकुंद को देखा गया परिजनों ने आशंका जताई है कि ट्रैक्टर से पहले उनका एक्सीडेंट किया गया है उसके बाद उनको जमीन में गढ़ दिया पास में ही खून में मिला है।बरेली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति क्लियर हो पाएगी।