रायसेन।वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के चोका बीट में वन माफिया जंगल की जमीन को समतल कर उसपर कब्जा कर ट्रेक्टर से हकाई कर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग का अमला डी एफ ओ विजय कुमार के साथ मोके पर पहुंचा और वन भूमि पर चल रहे ट्रेक्टर को जप्त कर लिया। इसी दौरान वनमाफिया एक 15-20 समर्थक भी वहां पहुंच गये और डीएफ़ओ विजय कुमार से अभद्रता की।ट्रेक्टर छुड़ाकर भाग गये ।

वन विभाग के अमले ने सिलवानी थाने में पहुँचकर मामला दर्ज कराया हे।
बताया जा रहा हे कि वन विभाग का अमला संख्या में काफी कम था। जबकि वनमाफिया और उसके साथी बड़ी संख्या में हथियारो से लेस होकर आये थे।