Let’s travel together.

शराब दुकान के सामने तीन वाहन आपस मे टकराने से सात लोग घायल,तीन को विदिशा रिफर किया

0 101

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची के अंतिम सिरे पर एक निजी होटल तथा शराब दुकान पर वाहनों के जाम की स्थिति बन जाती हैं आज वहां तीन वाहन आपस मे टकराने से लगभग सात लोग घायल हुए तथा तीन को गंभीर हालत मे विदिशा रिफर कर दिया गया पुलिस विवेचना मे जुटी।


जानकारी के अनुसार नगर के विदिशा की ओर सिरे पर एक निजी होटल तथा सामने शराब दुकान होने से वाहनों का पार्किंग के अभाव मे सडको पर जमघट लगता है इस वाहनों के जमघट लगने से क ई बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति भी निर्मित बन जाती हैं तथा लोगों को अपनी जान का खतरा भी बना रहता हैं पहले भी कई घटना घटित हो चुकी हैं

वाहनों के सडको पर खडे रहने पर पुलिस भी चुप्पी साधे रहती हैं यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित सर्विस रोड तक अतिक्रमण की भेंट चढ चुके हैं परन्तु न तो पुलिस न ही प्रशासन ही कुछ कर पाया ।इसी वाहनों कै सडको पर जमघट से वाहन दुर्घटना की घटना घटित होती रहती हैं आज शाम ऐसा ही मामला सामने आया जब एक आटो जिसमे लगभग दस मजदूर भरे हुए थे सडक किनारे खडा था तथा एक ट्रक ने पहले आटो को टक्कर मार दी इसके बाद एक कार खडी थी उसमे टक्कर मार दी जिससे आटो मे बैठे दस लोग घायल हो गए

पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी सहायक उपनिरीक्षक राजेश बडगूजर गगनशर्मा चालक संजय सहित अन्य मौके पर पहुंचे तथा वहां लगी भीड़ को तितर वितर किया एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ से तीन गंभीर घायल लोगों को विदिशा रिफर किया गया तथा शेष का सांची अस्पताल मे उपचार चल रहा है पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी तथा ट्रक सहित वाहन चालकों को हिरासत मे ले लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811