सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने राजपूत समाज के सामुदायिक भवन के रोड निर्माण का भूमि पूजन किया है। वहीं बीती संध्या पर डॉ चौधरी ने सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढकना तहसील रायसेन में सलामतपुर चौराहा मेंन रोड़ पर राजपूत समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं एवं सप्रेम भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की। और राजपूत समाज के सामुदायिक भवन के लिए भवन से भोपाल विदिशा रोड के सलामतपुर मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख की सड़क निर्माण का भूमि पूजन भी किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।