Let’s travel together.

शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है “योग”- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 75

 

-स्वस्थ सशक्त भारत के लिए नियमित रूप से योग करने का लें प्रण

भोपाल।उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल प्रातः काल शासकीय मार्तंड हायर सेकेंडरी स्कूल, रीवा में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सामूहिक योग क्रिया में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग, जो हमारे ऋषियों की अनमोल देन है, आज पूरे विश्व में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास न सिर्फ मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है, बल्कि उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है। उन्होंने ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को कर

योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री अन्न संवर्धन योजना का शुभारंभ करते हुए किसानों को मिलेट्स के पैकेट बांटे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811