Let’s travel together.

दर्दनाक हादसा-खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी दो युवकों की मौत

0 241

बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का कारण

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

कहीं सिक्स लाइन पर तो कहीं सर्विस रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रक हाइवा हादसों का कारण बन लोगो की जान ले रहे हैं गुरुवार सुबह भी सिक्स लाइन के सांकरा ब्रिज पर खड़े ट्रक में पीछे से एक दुपहिया घुसने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक अपने इवेंट से रायपुर से दो दिन पहले बिलासपुर गए थे आज सुबह वापस रायपुर आते वक्त यह हादसा हुआ।


मृतक मनीष देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन उम्र 22 निवासी गणेश चोक चंगोराभाठा डीडी नगर रायपुर एवं उनका साथी नितेश पिता दादाराव आगरकर उम्र 23 निवासी दुर्गा चौक गुढ़ियारी रायपुर अपनी दुपहिया क्रमांक CG04MF7939 से रायपुर की ओर आ रहे थे तभी सांकरा मे ब्रिज के ऊपर हाइवे पर खड़े ट्रक क्रमांक CG19BE8874 में पीछे से उनकी दुपहिया स्कूटी घुस गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनो युवकों की मौत हो गई एवं स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक के पीछे का डाला भी मुड़ गया घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची दोनों युवकों के शव गाड़ी में रखकर धरसीवा चीरघर भेजे जहां शवों का पोस्ट मार्डम होगा।


पुलिस द्वारा युवकों के मोबाइल से उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी गई है
*बेतरतीब सिक्स लाइन पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते वाहन*
करोड़ों की लागत से सिक्स लाइन का निर्माण जरूर किया लेकिन बेतरतीब ढंग से किया निर्माण और उस पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन आये दिन किसी न किसी की जान ले रहे हैं
निर्माण के पूर्व ही जनसुनवाई में स्प्ष्ट तय हुआ था कि सांकरा चोक में अंडरब्रिज बनेगा और सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने दोनो तरफ से मार्ग बनेगा लेकिन ऐंसा हुआ नहीं कुछ स्वार्थी तत्वों को लाभ पहुचाने उनकी जमीनों के सामने चोक बनाकर वहां मार्केट विकसित करने के उद्देश्य से अद्धिकारियो के मिलीभगत से सांकरा सिलतरा में सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने दोनो तरफ से मार्ग नहीं बनाए ताकि सभी प्रभावशाली लोगों की जमीनों के सामने बनाये गए चोक से ही यूटर्न कर सर्विस रोड का उपयोग करें और वहां मार्केट विकसित हो यहिं कारण है कि सबसे व्यस्त रहने वाले ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के आसपास हाइवे पर आए दिन किसी न किसी की असमय दर्दनाक मौत हो रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811