Let’s travel together.

रायचंद खेड़ी के प्राचीन तालाब पर दबंगों का कब्जा, तोड़ दी पार और नाली

0 81

 

-तालाब पर दबंग कर रहे हैं खेती, संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

– जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद अंतर्गत ईटमा ग्राम पंचायत के ग्राम रायचंद खेड़ी में प्राचीन तालाब है। यह तालाब 1160 बीघा एरिया में है लेकिन इस तालाब पर दबंगों ने अपना कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं यहां पर दबंगों ने इस तालाब की एक पार तोड़ दी है साथी यहां से नहर के पानी निकासी के लिए बनाई गई मोरी को भी तोड़ दिया है। जिससे बारिश का पानी इस तालाब में रुकता नहीं है। बारिश के कुछ ही दिनों बाद यहां का पानी खाली हो जाता है और दबंग लोग यहां पर हजारों बीघा में अपनी खेती करते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस मामले में जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह तालाब जल संसाधन विभाग के अधीन है लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई गौर नहीं करता है। इस मामले में जल संसाधन विभाग के ईई को उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव ही नहीं किया।

पानी रोकने की बजाए हो रही है खेती-

लोगों ने बताया है कि शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत ईटमा के रायचंद खेड़ी के तालाब का एरिया 1160 बीघा का है। कई वर्षों से 25 गांव के लिए सिंचाई के लिए नहर की सुविधा भी है लेकिन नहर जगह-जगह से टूट गई है इसके अलावा दबंग ने यहां पर कब्जा करते हुए तालाब की एक पार को तोड़ दिया है इसके अलावा पानी निकासी के लिए बनाई गई है मोरी को भी फोड़ दिया गया है। जिससे बारिश का पानी यहां कुछ समय ही ठहरता है और बाद में खाली हो जाता है इससे दबंग लोगों को इसका फायदा होता है वह यहां पर खेती करते हैं।

जल गंगा संवर्धन अभियान सवालों के घेरे में-

लोगों का कहना है कि एक ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जिले में प्रशासन जल गंगा संवर्धन अभियान चला रहा है जिसमें प्राचीन तालाब, जल संरचनाओं के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के रायचंद खेड़ी में जो प्राचीन तालाब है उसके संरक्षण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। इस तालाब पर दबंगों द्वारा खेती की जा रही है और पूरे तालाब पर कब्जा किया हुआ है। लोगों ने इस तालाब से दबंगों का कब्जा मुक्त कराने और टूटी हुई पार व नाली सही कराने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811