Let’s travel together.

‘राहुल गांधी बनें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष’, कांग्रेस में उठी मांग

0 59

आज यानी 8 जून को कांग्रेस की संसदीय दल (Congress Parliamentary Party) और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working committee) की मीटिंग होनी है. इन मीटिंग में तय हो सकता है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. हालांकि पार्टी में मांग उठ रही है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी राहुल गांधी संभाले.

कांग्रेस पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल, माणिक टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी के कई सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं. माणिक टैगोर ने कहा कि राहुल लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनें. माणिक टैगोर ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए . उनका नेता बनना सभी के लिए अच्छा होगा उनकी आवाज़ लोगों की आवाज़ है. सभी का यही मानना है, हम अपनी बात सभी के सामने रखेंगे.

सोनिया गांधी बनेगी CPP अध्यक्ष

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के अध्यक्ष का पद एक बार फिर से संभाल सकती है, शनिवार शाम को सोनिया गांधी की सीपीपी अध्यक्ष लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पार्टी सांसदों की एक बैठक में फिर से चुने जाने की उम्मीद है. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 234 सीटें हासिल की है, जिसके चलते लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता सदन में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगे.

राहुल गांधी को बनाया जाएगा LOP

कांग्रेस के संविधान के अनुसार, संसदीय दल के अध्यक्ष को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के नेताओं का नाम देने का अधिकार है और संसदीय दल के अध्यक्ष का पद सोनिया गांधी संभालेगी, जिसके चलते पार्टी के संविधान के मुताबिक अब यह सोनिया गांधी पर निर्भर करता है कि वो राहुल गांधी को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देती है या नहीं. सोनिया गांधी के पास फिलहाल राज्यसभा की सदस्यता है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे संसद के ऊपरी सदन में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं.

सांसदों ने की राहुल को LOP बनाने की मांग

संसदीय दल की बैठक से पहले 11 बजे कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है, जहां पार्टी के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर चर्चा और सराहना की जाएगी. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि, “आम चुनाव के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने की परंपरा है. वही इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी.” राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि, ”यह उन पर छोड़ दिया गया है. लेकिन सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811