प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जिला भाजपा कार्यालय में मनाया आनंद उत्सव
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
सी एल गौर रायसेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी चला कर एवं एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर आनंद उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया, इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि इस समय लोकसभा के चुनाव में हमारे देश में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप उभरकर हमारी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीती है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं यह हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है एनडीए संसदीय दल का नेता मोदी जी को चुने जाने के बाद जिलेभर में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से लेकर आम नागरिकों के बीच हर्ष व्याप्त है, उन्होंने कहा कि इस बार हमारे विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान 8 लाख 21 हजार मतों से ऐतिहासिक चुनाव जीते हैं यह हमारी बहुत बड़ी जीत है उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने जा रही है इससे सभी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आनंद उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में मिली ऐतिहासिक सफलता पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की एवं कहां कि हमारे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही हमें विदिशा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश में इतनी बड़ी सफलता मिली है जो कि आज तक के इतिहास में अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है, निश्चित ही हमारे मेहनती भाजपा कार्यकर्ता बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संसदीय दल का नेता चुने जाने की खुशी में जिला भाजपा कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर हर्ष व्यक्त किया, भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ अपने हाथों में पार्टी का ध्वज लेकर लहराते हुए नजर आए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जिला महामंत्री राजेश पंथी, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लीला किशन मीना, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, सीएल गौर, पार्षद देवेंद्र यादव, जीतू ठाकुर, मयंक चतुर्वेदी, ब्रज विश्वकर्मा, निमित चतुर्वेदी, जगदीश अहिरवार, प्रशांत विश्वकर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।