Let’s travel together.

सैकड़ों अतिथि शिक्षकों ने विशाल विरोध रैली निकालकर किया प्रदर्शन

0 100

अतिथि शिक्षकों के हित में पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणाओं को तत्काल पूरा करे मुख्यमंत्री

परमानेंट की तो छोडि़ऐं छह माह से हमें नहीं मिली तनख्वाह, बोले अतिथि शिक्षक

अनुराग शर्मा सीहोर

सैकड़ों अतिथि शिक्षकों ने विरोध रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर कड़ा आक्रोश दर्ज कराया। अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा चुनावों से पहले राजधानी में अतिथि शिक्षक पंचायत बुलाकर की गई अतिथि शिक्षक हितेशी घोषणाओं को पूरा करने की मांग की। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के द्वारा जोरदार नारेबाजीकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सतीष राय को दिया।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को समर्पित होकर पढ़ाने वाले सैकड़ों अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न लंबित मांगों लेकर मंगलवार की दोपहर में शहर के बाल बिहार मैदान में एकत्रित हुए। बेनर पोस्टरों के साथ नारेबाजी करते हुए अतिथि शिक्षक लिखी केप पहनकर जिले भर के अतिथि शिक्षक बाल बिहार मैदान से मनकामेशवर महादेव मंदिर तिराहा से अटल बिहारी वाजपेय चोराहा, बड़ा बाजार, पान चौराहा, कोतवाली चोराहा, इंग्लिशपुरा रोड भोपाला नाका होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर अतिथि शिक्षकों ने मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 2 सितम्बर 2023 को अतिथि शिक्षक पंचायत आयोजित कर अतिथि शिक्षकों को अनेक सौगातें दिए जाने की याद वर्तमान सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिलाई।


अतिथि शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणानुसार किसी भी सरकारी स्कूल में कार्यरत अतिथि शिक्षक को बीच सत्र में नहीं हटाने और विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने एवं हजारों अतिथि शिक्षकों को सीधी भर्तीं सहित प्रमोशन का लाभ देने और प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षकों का रूका हुआ बकाया विगत चार माह का मानदेय का भुगतान तत्काल प्रदान करने, कर्मचारियों की लापरवाही से अनेक कार्यरत अतिथि शिक्षकों के नाम पोर्टल पर दर्ज करने की मांग की की गई। प्रदर्शन में सैकड़ों अतिथि शिक्षक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811