Let’s travel together.

MPTODAY NEWS की खबर का असर::ठेकेदार ने कच्ची पड़ी हुई नहर का निर्माण कार्य किया प्रारंभ

0 197

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

MPTODAY NEWS की खबर का एक बार फिर असर हुआ हे। सेमरा और मुस्काबाद में बनी नहरों के अधूरा बनने और जो बनाई गई थी उनमें दरारे पड़ने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।खबर के बाद ठेकेदार ने अगले दिन से ही कच्ची पड़ी हुई नहर का उसका निर्माण कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

गातव्य हे कि रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी, सेमरा, और मुस्काबाद आदि गावों में ठेकेदार द्वारा नहर का निर्माण 5 साल पहले किया गया था। 5 साल के भीतर ही नहर में जगह-जगह दरारें पड़ गई थी। नहर ग्राम बरजोरपुर, सरार, नरखेड़ा, सेमरा ,अंबाडी, मुस्काबाद, जमुनिया, कुल्हड़िया, संग्रामपुर, कायम पुर यदि गांव से निकलकर मुस्काबाद तक पहुंची है। अंबाडी और मुस्काबाद के पास नहर 5 साल से कच्ची पड़ी हुई थी। 5 साल पहले जो नहर बनाई गई थी उसमें कई जगह दरार भी पढ़ चुकी थी। इसकी खबर मुख्य रूप से एमपी टुडे ने 3 मई सोमवार को प्रकाशित की थी खबर का असर उसके दूसरे दिन हो गया। ठेकेदार ने उसी दिन से जो कच्ची पड़ी हुई नहर थी उसका निर्माण कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पक्की नहर बन जाने से अंबाडी सेमरा और मुस्काबाद के ग्रामीणों को अपने खेती किसानी के लिए पर्याप्त पानी मिलना आसान हो जाएगा।

पहले कच्ची नहर होने के कारण ज्यादातर पानी मिट्टी सोख लेती थी किसानों के खेत तक कम ही पानी पहुंच पाता था लेकिन अब पक्की नहर होने से किसानों के पर्याप्त पानी पहुंचाने लगेगा। अंबाडी सेमरा और मुस्काबाद में रहने वाले किसान मोनू साहू ,राकेश साहू, रमेश अहिरवार, राजेश अहिरवार, नरेश शर्मा, हरि पटेल लोधी,जसवंत सिंह लोधी आदि ग्रामीणों ने एमपी टुडे के संवाददाता को खबर प्रकाशित करने पर धन्यवाद दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811