Let’s travel together.

जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार उसमें तेजस्वी यादव भी रहेंगे, बढ़ी सियासी हलचल

0 117

तारकेश्वर शर्मा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार (05 जून) को दिल्ली रवाना होंगे दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है। वह इसमें हिस्सा लेंगे सीएम नीतीश कुमार जिस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहेंगे सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट है।

नीतीश के साथ चिराग और मांझी को भी जाना है दिल्ली
दोनों नेताओं के एक फ्लाइट में जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बनाने से पहले आज दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है। नरेंद्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए से जुड़े तमाम दल के नेताओं को आज दिल्ली बुलाया गया है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी को भी दिल्ली बुलाया गया है। वह भी बैठक में शामिल होंगे चुनाव के नतीजों के बाद आज का दिन भी काफी अहम माना जा रहा है।

तेजस्वी के साथ जाने से क्यों बढ़ी हलचल?
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नतीजा जैसे ही बीते मंगलवार को सामने आया तो यह बात भी सामने आई कि कांग्रेस नेतृत्व सीएम नीतीश कुमार के संपर्क में हैं। एनडीए के घटक दलों से कांग्रेस ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसके बाद आरजेडी के सांसद मनोज झा ने भी कह दिया था कि नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी ऐसे में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के एक साथ एक ही फ्लाइट में जाने से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

बिहार में एनडीए ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बात की जाए इंडिया गठबंधन की तो नौ सीटों पर जीत हुई है। वहीं पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है। दिल्ली में उधर इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811