Let’s travel together.

3 जून की बर्थडे पार्टी के लिए LLB के छात्र ने की 13 लाख की चोरी, बर्थडे ब्यॉय के साथ 3 गिरफ्तार

0 65

जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए उज्जैन में एक युवक ने अपने साथियों के 13 लाख की चोरी को अंजाम दिया। चोरी का खुलासा सोमवार को उज्जैन पुलिस ने किया। जहां जिले के पास बड़नगर में किराने की दुकान पर हुई 13 लाख की चोरी का माल जब्त किया है। ख़ास बात जिस दोस्त के जन्मदिन पार्टी के लिए चोरी की उसका जन्मदिन सोमवार 3 जून को है। चोरी का मास्टरमाइंड कृतिक एलएलबी का छात्र है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है जो कि उक्त दुकान पर काम करता था।

बड़नगर में रहने वाले पल्लव पिता पवन अग्रवाल की खोपदरवाजा में किराने और ड्रायफ्रूट की दुकान है। 29 मई को सुबह 09 बजे पल्लव किराना दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर का मंजर देख हैरान रह गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा बड़ा था। दुकान की छत के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तो वे समझ गए कि दुकान में सामान चोरी हुआ है। चैक करने पर दुकान से केसर के डिब्बे, सांची घी की 15 किलो, 05 किलो 01 किलो वाली बाल्टियां, सिगरेट की पेटियां, गुटका के बोरे, तीस नंबर बीड़ी के कार्टून, काजू की बाल्टियां, बादाम के कट्टे, पान बहार की बोरी, अखरोट की पेटी सहित अंजीर की पेटी लगभग 2 लाख 75 हजार रुपए का सामान सहित सीसीटीवी डीवीआर व गल्ले में रखे नगदी 85000 रुपए नहीं पाए गए थे। अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की घटना प्रतीत होने पर थाना बड़नगर पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811