Let’s travel together.

गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने दी शिक्षकों को राहत, 15 जून तक सुबह की पाली संचालित होंगे सभी स्कूल

0 125

– शिक्षकों संगठनों ने की थी मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

तापमान में वृद्धि होने के कारण इन दिनों पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और शिक्षकों के लिए 1 जून से स्कूल खोल दिए गए हैं। वर्तमान में प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए शिक्षकीय अमले को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बड़ी राहत दी है। जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का 4 जून से 15 जून तक के लिए समय परिवर्तित कर दिया है। अब यह स्कूल दोपहर की पाली की बजाय सुबह की पाली में 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित होंगे। कलेक्टर चौधरी के आदेश व अनुमोदन उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें यह भी हवाला दिया गया है कि वर्तमान में संचालित परीक्षाएं पूर्ववत समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी और संबंधित शिक्षक परीक्षा में सहयोग करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

शिक्षक संघ ने सौंपा था ज्ञापन-

गर्मी के चलते स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग को लेकर शासकीय शिक्षक संगठन ने सोमवार की सुबह जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था जिसमें बढते तापमान व अन्य जिलों में जारी हुए समय परिवर्तन के आदेश का हवाला देकर समय परिवर्तन की मांग की थी। ज्ञापन सौंपने वालों में शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, कीरत सिंह लोधी, फिरोज वेग मिर्जा, राजाबाबू आर्य, अरविंद सरैया, राजेश जाटव, दीपक भागौरिया, अनिल गुप्ता, श्वेता गुप्ता, राजेश सेन, वीरेंद्र अवस्थी, यादवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811