Let’s travel together.

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट धर्मशाला के बजाय इंदौर शहर में खेला जाएगा

108

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्‍ट को इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। पहले यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना था। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट 1-5 मार्च तक इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्‍ट धर्मशाला में आयोजित होना था, लेकिन क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और आउटफील्‍ड पर पर्याप्‍त घास की कमी के चलते इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। धर्मशाला के मैदान को विकसित करने में समय लगेगा। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज के शेष कार्यक्रम में कोई और बदलाव नहीं है।

बीसीसीआई क्‍यूरेटर तपश चैटर्जी की रिपोर्ट ने रविवार को पुष्टि कर दी थी कि धर्मशाला मैदान की आउटफील्‍ड अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबले के लिए अनफिट है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा, ‘बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट धर्मशाला के एचपीसीए स्‍टेडियम में 1-5 मार्च तक आयोजित होना था, जिसे अब इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और आउटफील्‍ड पर घास की कमी के कारण यह फैसला लिया गया। मैदान को विकसित करने में कुछ समय लगेगा।’

बहरहाल, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्‍ट नागपुर के वीसीए स्‍टेडियम पर खेला गया था। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन के विशाल अंतर से पटखनी देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब 17 फरवरी से सीरीज का दूसरा टेस्‍ट दिल्‍ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। फिर तीसरा टेस्‍ट 1 मार्च से इंदौर में होगा और सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्‍ट 9-13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के लिए विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से मौजूदा बॉर्डर-गावस्‍कर सीरीज महत्‍वपूर्ण है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को अगर डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्‍ट्रेलिया को सीरीज में कम से कम 3-0 के अंतर से मात देनी होगी। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और उसकी कोशिश ऑस्‍ट्रेलिया को सीरीज में मात देकर फाइनल में जगह पक्‍की करने की होगी।आईसीसी ने विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने बताया कि विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्‍करण का फाइनल मुकाबला 7-11 जून तक खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला इंग्‍लैंड में द ओवल में खेला जाएगा। न्‍यूजीलैंड ने उद्घाटन संस्‍करण का खिताब जीता था, तब उसने भारत को साउथैंप्‍टन में खेले गए फाइनल में 8 विकेट से मात दी थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811