Let’s travel together.

दुपट्टे से गला दबाया…जंगल में गर्लफ्रेंड को मारा, गन्ने के खेत में फेंका शव; कातिल बॉयफ्रेंड की कहानी

0 87

उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है. सम्भल के बानियां ठेर में युवती का शव बरामद किया गया. प्रेमी ने प्रेमिका की शादी के बाद भी उसका पीछा किया. शादी होने के बाद वह प्रेमी को इग्नोर करने लगी थी. प्रेमी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उसने 29 मई को प्रेमिको को मिलने के लिए बुलाया और बोला कि वह दोनों दूर कहीं घूमने के लिए जाएंगे.

घूमने के लिए ले जाने पर प्रेमी को उसकी हत्या करने का मौका मिल गया. वह प्रेमिका को सूनसान इलाके में ले गया. उसने गांव अल्लीपुर बुजुर्ग के जंगल में ले जाकर प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था.

24 घंटे में किया हत्या का खुलासा

युवती का शव बरामद होने पर पुलिस ने हत्या की वजह तलाशनी शुरू की. पुलिश ने मिशन दृष्टि के तहत उस इलाके सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. सीसीटीवी फुटेज में प्रेमी आकाश मृतका प्रीति के साथ बाइक पर बैठा हुआ दिखाई दिया. पुलिस को आकाश पर शक हुआ, जिसके कारण उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. आकाश ने पूछताछ में एक के बाद एक करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया. प्रेमी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शादी के बाद प्रीति उसे इग्नोर करने लगी थी, इस कारण वह उससे नाराज था.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रीति शादी बात आकाश से नफरत करने लगी थी, जिस कारण वह उससे बात नहीं कर रही थी, जिसके चलते आकाश की मोहब्बत एक तरफा रह गई. इसी का बदला लेने के लिए आकाश ने प्रीति का दुपट्टा से गला घोंट दिया. पुलिस ने प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रीति की हत्या के बाद उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811