Let’s travel together.

सूर्यग्रहण:: गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

0 495

साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार को लगेगा। इस दिन शनिचरी अमावस्या भी है। ये सूर्यग्रहण रात 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा, जो कि 1 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्यग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जानें गर्भवती महिलाओं को इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

सूर्यग्रहण का प्रभाव-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है। इसका प्रभाव अच्छा व बुरा दोनों तरह का हो सकता है। ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाले हानिकारक किरणें व्यक्ति के जीवन पर असर डालती हैं। इन किरणों का प्रभाव गर्भवती महिलाओं व बच्चों पर पड़ता है।

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मान्यता है कि ग्रहण के समय उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि इस समय की हानिकारण किरणें सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं।सूर्यग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके शिशु के अंदर विकृति आ सकती है। इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए।
सूर्यग्रहण के समय करें ये उपाय-

सूर्यग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए।
सूर्यग्रहण की समाप्ति के बाद गर्भवती महिला को स्नान जरूर करना चाहिए, नहीं तो उसके शिशु को त्वचा संबंधी रोग लग सकते हैं।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं अपने अराध्य देव की उपासना करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811