Let’s travel together.

दलित हूं न…टॉयलेट जाने पर भी थमा देते हैं लेटर, अफसर से परेशान जेई बिलख-बिलख कर रोया

0 105

उत्तर प्रदेश के बरेली में भूमि संरक्षण विभाग के एक जेई का 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जेई ने वीडियो में आरोप लगाया है कि वह दलित है, इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वीडियो में जेई रो-रोकर सभी से मदद की गुहार लगा रहा है. वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह एससी है, इसलिए उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है. वह बाहर टॉयलेट करने के लिए भी जाता है तो उसे नौकरी से निकाले जाने का लेटर देने की धमकी दी जाती है.

वीडियो में ऑफिस दिखाई दे रहा है और कुछ लोग भी वहां जुटे हुए हैं. जेई वीडियो में फफक-फफक कर रो रहा है और सुसाइड करने की बात भी कहता दिखाई दे रहा है. जेई ने कहा कि अगर उसे ऐसे ही परेशान किया जाएगा तो वह अपनी जान दे देगा. वह इंसाफ के लिए डीएम और बड़े प्रशासन तक लड़ाई लड़ेगा.

तीन महीने से रोका वेतन

जेई वीडियो में कह रहा है कि उसे तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. उसे मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. जेई ने भूमि संरक्षण अधिकारी संजय सिंह की प्रताड़ना का आरोप लगाया है. जेई ने कहा कि उसे तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उसका परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है. वायरल वीडियो में कृषि विभाग जेई अजीत कुमार ने रोते हुए आरोप लगाया है कि भूमि संरक्षण अधिकारी संजय सिंह साल भर से अनावश्यक परेशान प्रताड़ित कर रहे हैं.

यदि जेई अजीत कुमार को हिसाब और राहत नहीं मिली तो वह अपनी जान दे देगा. वह संरक्षण अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान हो चुका है. अब उसके भीतर सहने की क्षमता नहीं है. इस वीडियो की TV9 भारतवर्ष पुष्टि नहीं करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811