मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर बना यात्री प्रतीक्षालय के पास बिजली तार टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई भी यात्री प्रतीक्षालय में मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
बता दें की फैक्ट्री चौराहे पर यात्री प्रत्यक्षालय बना हुआ है इसी यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर यात्री भोपाल विदिशा जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं। लेकिन शनिवार को बिजली का तार अचानक यात्री प्रतीक्षालय के पास ही टूट कर रोड पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई भी यात्री प्रतीक्षालय के पास नई खड़ा था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी इससे पहले भी दो बार यात्री प्रतीक्षालय के पास बिजली का तार टूट कर गिर चुका है बिजली विभाग के कर्मचारी हर बार बिजली तार को जोड़कर चले जाते हैं लेकिन बार-बार तार टूटने से यात्रियों को परेशानी हो रही है फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले नंदू साहू, दीपक कुशवाहा, आकाश साहू ,मोनू साहू, नरेंद्र कुशवाहा, रामनारायण मीणा यदि का कहना है कि इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूटकर प्रतीक्षालय के पास गिर चुका है उस समय भी कोई भी यात्री प्रतिचालय के पास नहीं खड़ा था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बिजली के तार टूटने के कारण फैक्ट्री चौराहे की 4 घंटे तक बिजली गुल रही जिससे फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले व्यक्ति गर्मी से परेशान होते रहे। मोहल्ला बालों का कहना है कि जो तार खाबो पर डाले हैं वह कई साल पुराने हो गए हैं जिस कारण बार-बार टूट रहे हैं बिजली विभाग को फैक्ट्री चौराहे पर डाले हुए तार को बदल देना चाहिए नहीं तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861
Prev Post