Let’s travel together.

डॉ गोविंद सिंह होंगे मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष,कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

0 438

डॉ.गोविंद सिंह होंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की हैं। कांग्रेस महासचिव ने बताया है कि हाईकमान ने कमलनाथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कमलनाथ के जगह डॉ गोविंद सिंह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।


केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ को संबोधित पत्र में लिखा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नेता, मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के पद से आपका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। पार्टी सीएलपी नेता, मध्य प्रदेश के रूप में आपके योगदान की तहे दिल से सराहना करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल, मध्य प्रदेश के नेता के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह आपकी जानकारी और अवलोकन के लिए है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811