Let’s travel together.

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

111

दमोह ।  देहात थाना के राजनगर तालाब के समीप शुक्रवार की शाम शराब के नशे में बाइक चला रहे तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा उछलकर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक छतरपुर जिले के रहने वाले हैं।इस घटना में घायल हुए नरेंद्र पिता गोरे आदिवासी 20 वर्ष निवासी पाली थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई छोटू उर्फ राजेंद्र आदिवासी 21 वर्ष और हल्ले रैकवार के साथ बाइक से एरोरा गांव में छोटू की ससुराल आए थे। वहां से वापस दमोह आते समय तीनों ने काफी अधिक शराब का सेवन कर लिया था। नरेंद्र बाइक पर सबसे पीछे बैठा था। राजनगर तालाब के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 34 ए 9414 जो कि दमोह से एरोरा गांव की ओर जा रहा था, से उनकी बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण टकरा गई। जिससे वह खाई में जा गिरा और उसका भाई छोटू और हल्ले बाइक में ही फंसे रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनाें बाइक सवार सामने आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए थे जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811