Let’s travel together.

सूर्यग्रहण व शनिचरी अमावस्या एक ही दिन

0 127

इन राशियों के लोग रहें सावधान

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जिसके चलते भारत में सूतककाल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस दिन शनिवार का संयोग बन रहा है। जिसके चलते इस दिन शनिचरी अमावस्या मनाई जाएगी। ग्रहों की स्थिति के कारण सूर्यग्रहण और शनिचरी अमावस्या के दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना चाहिए।

पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल, शनिवार को वैशाख अमावस्या है। इस दिन अमावस्या के दिन शनिवार पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है। शनिचरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान व तप करने की परंपरा है। कहते हैं कि ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या तिथि पर पितरों के लिए श्राद्ध कर्म भी किए जाते हैं। शनि अमावस्या के दिन इस साल शनिदेव की पूजन का विधान बन रहा है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि की साढ़े साती व शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों को राहत मिल सकती है।

इन राशियों के लोग रहें सावधान-

मेष- सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए इस मेष राशि वालों पर सूर्यग्रहण का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें और सावधान रहें।
कर्क- कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। इस समय चंद्रमा मेष में राहु के साथ रहेंगे। यह स्थिति कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव का शिकार बना सकती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस दौरान आपको धैर्य रखना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811