Let’s travel together.

अक्षय तृतीया::इसी दिन से त्रेता युग का हुआ था आरंभ

0 161

अक्षय तृतीया का पर्व तीन मई को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन से त्रेता युग का आरंभ हुआ था, भगवान परशुराम का अवतार भी इसी दिन हुआ। अक्षय तृतीया के दिन ही श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं। इस दिन गंगा स्नान का बड़ा विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अबूझ सहालग होने के कारण शहर से लेकर देहात तक खूब शादियां होंगी, व्यापारियों ने भी खरीदारी को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए पंचांग देखने या मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती। अक्षय तृतीया के दिन किया गया कार्य अक्षय रहता है, उसका कभी ह्रास नहीं होता

अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, तैतिल करण और वृषभ राशि के चंद्रमा के साथ आ रही है। इस दिन मंगलवार और रोहिणी नक्षत्र होने से मंगल रोहिणी योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग के कारण इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। इसके साथ पांच दशक के बाद ग्रहों का विशेष योग बन रहा है।

इस बार विशेष

इस बार 3 मई अक्षय-तृतीया के दिन धन-समृद्धि के नियंत्रक ग्रह शुक्र और कार्य सिद्धि के ग्रह चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में रहेंगे जो एक बहुत शुभ दुर्लभ योग है। इसलिए इस बार अक्षय-तृतीया स्वर्ण, आभूषण, वाहन, या कोई भी नई वस्तु खरीदना आपके जीवन में धन समृद्धि की वृद्धि करेगा। चन्द्रमां शुक्र की उच्चता के प्रभाव से इस बार अक्षय तृतीया पर किए गए सभी शुभ मंगलकार्य आपको कई गुना शुभ फल प्रदान करेंगे।

अक्षय तृतीया पर करें ये ख़ास उपाय –

1. ग्यारह बार श्रीसूक्त का पाठ करें।

2. ॐ श्रीम श्रीये नमः इस मंत्र का 5 से 11 माला जाप करें।

3. 108 मखानों की माला बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें।

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया तिथि आरंभ- 3 मई सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर

समापन- 4 मई सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक।

रोहिणी नक्षत्र- 3 मई सुबह 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 4 मई सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक होगा।

पूजन का श्रेष्ठ समय – सुबह 6:18 से 8:14 के बीच स्थिर लग्न (वृष) का श्रेष्ठ मुहूर्त होगा जो अक्षय पूजन के लिए श्रेष्ठ होगा, इसके अलावा सुबह 9 बजे से शुभ चौघड़िया मुहूर्त आरम्भ हो जाएंगे जो दोपहर तक रहेंगे। इसलिए 9 बजे के बाद भी किसी भी समय अक्षय तृतीया का पूजन किया जा सकेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811