Let’s travel together.

वाराणसी घूमने जा रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें, अधूरी रह जाएगी ट्रिप

0 54

उत्तर-प्रदेश में गंगा नदी के किनारे बसे वाराणसी जिससे बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है. इसका इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा है. इसे भगवान शिव की नगरी भी माना जाता है. इसलिए ये बहुत ही खास और पवित्र स्थल हैं. यहां विशाल और पवित्र मंदिर हैं ऐसे में यहां श्रद्धालुओं की भारी भिड़ देखने को मिलती है. यहां भारतीयों के साथ ही विदेश से भी पर्यटक आते हैं.

अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ बनारस जा रहे हैं. तो यहां मंदिरों में दर्शन करने के साथ ही आप बहुत सी चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. जिससे आपकी ट्रिप और ज्यादा मजेदार हो जाएगी.

अस्सी घाट

बनारस जा रहे हैं तो अस्सी घाट जरूर जाएं. ये गंगा नदी के संगम पर स्थित है. साथ ही ये पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित एक बड़े शिवलिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है.माना जाता है कि यहां महाकवि तुलसीदास की मृत्यु हुई थी. यहां पर कई संख्या में पर्यटक आते हैं. अगर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य आपके मन को मोह लेगा. साथ ही आप यहां गंगा की आरती देखने का भी मौका मिलेगा.

गंगा घाट और नाव की सवारी

बनारस जा रहे हैं तो गंगा नदी में नाव की सवारी जरूर करें. सुबह और शाम को यहां का नजारा बहुत मनमोहक होता है और मन को शांति मिलती है. अस्सी घाट के साथ ही यहां पर मुंशी घाट, माता आंदमई घाट, सिंधिया घाट, राज घाट और दशाश्वमेध घाट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

विंधाम वॉटरफॉल बनारस

विंधाम वॉटरफॉल वाराणसी से तकरीबन 90 किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर जिले में स्थित है. इसका नाम ब्रिटिश संग्राहक विंधाम के नाम पर है. आसपास के लोगों के लिए ये परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है.

शॉपिंग और स्ट्रीट फूड

आप बनारस में दालमंडी मार्केट, बजरडीह, ठठेरी बाजार, विश्वनाथ गली, गोदौलिया और गोलघर मार्केट शॉपिंग से शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही वहां की स्ट्रीट फूड जैसे की आलू-टिक्की, पानी पुरी, कचोरी, जलेबी, दम आलू, बनारसी के कंद और बाटी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन जरूर चखें.

भारत कला भवन म्यूजियम

भारत कला भवन म्यूजियम एक प्रसिद्ध कला और संस्कृतिक संग्रहालय है. जो 1920 में स्थापित ये म्यूजियम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संबंधित है. यहां पर कला, इनमें पुरातात्विक सामग्री पेंटिंग्स, कपड़े और पोशाक, सजावटी कला, चित्रकला, साहित्यिक पांडुलिपियां, डाक टिकट और आर्कियोलॉजिकल आर्टिफैक्ट्स जैसी कई वस्तुओं मौजूद हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811