Let’s travel together.

पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म

0 96

आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल से मारपीट के मामले में जैसे से जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद उससे 4 घंटे तक पूछताछ हुई. देर रात पुलिस ने बिभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया. अदालत ने बिभव को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इधर,सीएम केजरीवाल और AAP विधायक आज बीजेपी मुख्यालय कूच कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें रोक दिया. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा है कि अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा.

दिल्ली पुलिस ने AAP कार्यालय के बाहर कहा कि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है. वहीं, केजरीवाल और आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय जाने से रोक दिया. पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद केजरीवाल, आप नेता और कार्यकर्ता वापस लौट गए. मार्च से पहले केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार कर लेंगे, तो मैंने कहा कि आज हम सभी आ रहे हैं, कर लो किसको गिरफ्तार करना है. मैं जेल में 50 दिन रहा, गीता पढ़ी. कर लो गिरफ्तार हम आ रहे हैं. जहां तक जाने देंगे वहां तक हम जाएंगे, आधा घंटा सड़क पर बैठेंगे. अगर वो गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी.

हमसे नहीं मांगी गई परमिशन: पुलिस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना था कि आम आदमी पार्टी ने पुलिस से कोई परमिशन नहीं मांगी है. फिर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसी तरह का प्रदर्शन करती है तो उन्हें आम आदमी पार्टी के दफ्तर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा. इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि अपने सभी बड़े नेताओं के साथ, विधायकों और सांसदों सबके साथ 12 बजे बीजेपी मुख्यालय आ रहा हूं, जिसको-जिसको आप जेल में डालना चाहते हो, जेल में डाल दो. एक साथ जेल में डाल दो.

सीएम केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे पड़ गई है. स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल के के करीबी और पूर्व पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ और ज्यादा आक्रामक हो गई है.

इंडी गठबंधन में आम आदमी पार्टी शामिल है. इस मामले के बाद कांग्रेस ने भी उससे किनारा कर लिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि महिला के दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस स्टैंड क्लीयर है. सीएम केजरीवाल इस मामले में सवालों से भी बचते रहे हैं. पिछले दिनों अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो माइक सरकाते दिखे थे. उनके हाव भाव को लेकर अब स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिन्द ने सवाल खड़े किए हैं और केजरीवाल को मालीवाल से मारपीट मामले का मास्टरमाइंड बताया है और गिरफ्तारी की मांग की है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘एक मौजूदा प्रधानमंत्री को सीधे चुनौती देना कोई आसान बात नहीं है. मैं समझता हूं कि जो भावना उनके और उनके साथियों के मन में है वही भावना आम जनता के मन में भी होगी और इसमें उन्हें अवश्य बहुत सारे लोगों का समर्थन मिलेगा.’

कांग्रेस ने किया AAP से किनारा, बीजेपी हुई हमलावर

स्वाति मालीवाल के मामले में मेडिकल रिपोर्ट भी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर में 4 जगह चोट के निशान हैं. बाएं पैर में चोट के निशान हैं. दाई आंख के नीचे भी चोट के निशान हैं. स्वाति मालीवाल जब मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची थीं तो उन्होंने बताया कि उनके सिर पर हमला किया गया था, जिसके बाद वो गिर गई थीं, इसके बाद उन्हें पैरों से मारा गया. बिभव की गिरफ्तारी के बाद स्वाति मालीवाल का मामला गरमाता जा रहा है. बीजेपी केजरीवाल को घेरने में जुटी हुई है. विभव की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को भी इस मामले में बराबर की आरोपी मान रही है.

स्वाति मालीवाल के आरोप

स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर कहा है कि पहले मुझे बेरहमी से बिभव ने पीटा. थप्पड़ और लातें मारीं जब मैंने खुद को छुड़ा के 112 कॉल करी, तो बाहर जाकर सिक्योरिटी बुलाई और वीडियो बनाने लगा. स्वाति ने एक्स पर लिखा,’मैं सिक्योरिटी को चीख-चीखकर बता रही थी कि मुझे बहुत बेरहमी से बिभव ने पीटा है. वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का एडिट कर दिया गया. सिर्फ 50 सेकंड रिलीज किए गए जब मैं सिक्योरिटी को समझा समझा के खीज चुकी थी. अब फोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो डिलीट कर दी? CCTV की फुटेज भी गायब है. साजिश की भी हद है.’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811