Let’s travel together.

दरक रहे पहाड़, धंस रही जमीन, दीवारों पर दरारें…रामबन के बाद अब यहां दिखा तबाही का मंजर, दहशत में लोग

0 79

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन धंसने के बाद अब उधमपुर के चेनानी इलाके में भूमि धंसने से स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई है. हजारों लोगों की आबादी वाले, चेनानी के तनधार गांव में दो साल पहले भी भूस्खलन देखा गया था. उस समय इतना नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन इस बार जब से रामबन में जमीन धंसने का बड़ा मामला सामने आया, जिस कारण 500 लोग बेघर हो गए. तभी से तनधार के लोगों को ज्यादा डर सताने लगा है.

कुछ दिन पहले यहां एक नाले के पास की भूमि में बड़े पैमाने पर धंसाव शुरू हो गया, जिससे चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई. धंसाव के बीच, तनधार में कम से कम तीन घरों की दीवारों पर छोटी और बड़ी दरारें दिखाई दी हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह बड़े क्षेत्र में फैल सकता है. गांव के वार्ड नंबर 5 में कृषि भूमि में भी बड़ी दरारें देखी गई हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं. जमीन धंस रही है. उसमें भी दरारें साफ दिख रही हैं. पहाड़ दरक रहे हैं. वहां रहने वाले लोगों को डर सता रहा है कि कहीं रामबन जैसा हाल इस इलाके का भी न हो जाए. प्रशासन ने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है ताकि यह पता चल सके कि जो भूमि सिंक हो रही है इसके पीछे कोई और वजह है.

500 लोग हुए बेघर

इससे पहले रामबन जिले के प्रणोत में भी लोगों के घरों में दरारें आई थी. जमीन धंसने के कारण 58 से अधिक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. जबकि बाकी 50 घरों को भी क्षति पहुंची थी. इस घटना के बाद 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इस कारण चार बिजली टावर, एक रिसीविंग स्टेशन और मुख्य सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसा ही मंजर इससे पहले डोडा में भी देखने को मिला था. पिछले एक साल में 6 से ज्यादा जमीन धंसने के मामले अब तक सामने आ चुके हैं.

एनडीएमए की सलाह

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने रामबन में हुई घटना को प्राकृतिक आपदा बतायाय. साथ ही सलाह दी कि इस क्षेत्र से 1.2 किलोमीटर तक कोई भी न रहे. वहां भी आपदा आने का डल है. स्थानीय लोगों का दावा है कि डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में सड़कों, सुरंगों और जलविद्युत परियोजनाओं जैसी निर्माण गतिविधियों के अलावा इन क्षेत्रों में आए भूकंपों के कारण क्षेत्र की मिट्टी कमजोर हो रही है. इसी कारण प्राकृतिक आपदा आ रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811