Let’s travel together.

सरकार के निर्णय से जीवनशैली मे होगा अभूतपूर्व परिवर्तन,पुरानी पेंशन योजना बहाली से बुढ़ापे का सफर होगा आसान

0 571

रायपुर से सुरेन्द्र जैन

मानव जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ अनेक संघर्षो का सामना करना पड़ता है।सफलता का स्वाद तभी आता है,जब उनका अंतिम परिणाम सोच के अनुरूप हो।ऐसी ही कहानी है ग्राम गुमा के हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लाली सोनी की।उन्होंने बताया कि शिक्षा समाप्त होने के बाद वर्ष 2011 में शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हुई।परिवार में बुजुर्ग सास-ससुर,दो बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी पति और मेरे लिए आसान नही है।पति अल्प वेतन पर निजी संस्थान में कार्य करने और अकेली शासकीय सेवा में रहते आर्थिक समस्याओं का सामना करना होता हैं।ऐसे में भविष्य के लिए पैसों की बचत बहुत कम हो पाती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 9 मार्च को विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना बहाली पर मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे अपने संघर्षो का फल मिला। पूरे देश मे सन 2004 के बाद शासकीय सेवा में नियुक्त कर्मचारी- अधिकारी को पुरानी पेंशन योजना बंद कर नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू कर दिया गया था।नवीन अंशदायी पेंशन योजना शेयर बाजार आधारित है,इसमें सेवानिवृत्त के बाद बाजार की चाल के आधार पर एकमुश्त राशि दिए जाने का प्रावधान था।न्यू पेंशन स्कीम में फण्ड से 40 प्रतिशत राशि निवेश करना होता है।पुरानी पेंशन योजना एक सुरक्षित पेंशन योजना है।पुरानी पेंशन योजना के बहाल होने से सभी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद स्थायी और ठोस आधार मिल सकेगा।शासकीय सेवा में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी की मांग पूरा होने के साथ-साथ सेवानिवृत्त के बाद का जीवन अब आसानी से कट सकेगा।यह फैसला परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है।अब मुझे लगा कि भविष्य सुरक्षित हो गया।बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन राशि से आसानी से गुजर बसर हो जाएगा।सरकार के इस फैसले का मैं और मेरा परिवार हृदय से स्वागत कर आभार व्यक्त करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811