Let’s travel together.

अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

0 103

देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. गर्मी के चलते लोग हाल-बेहाल हैं. कई राज्यों में भीषण लू (Heatwave) भी चल रही है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को दिन में आसमान साफ रहेगा. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में बुधवार से शनिवार (18 मई) तक लू चलने का अनुमान जताया है. साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार कई जिलों में भी गुरुवार से शनिवार (18 मई) के बीच भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक दो-दिन में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में लू की स्थिति तेज हो जाएगी. 17 से 19 मई के बीच तापमान चरम पर पहुंच जाएगा. कई इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. पंजाब के अमृतसर, जालंधर, बठिंडा समेत कई अन्य शहरों में लू की स्थिति रहेगी. पंजाब के कुछ क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में मौसम की पहली हीटवेव का अनुभव हो सकता है, क्योंकि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

बारिश के बाद बिहार के इन जिलों में फिर बढ़ी गर्मी

पिछले दिनों बिहार के कई जिलों में बारिश हुई थी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. बिहार के कई जिलों में अब एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. बारिश के अभी कोई आसार नहीं हैं. बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. स्थानीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजधानी पटना, भोजपुर, गया, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय और पूर्णिया जिलों में लू चलने की संभावना जताई है. बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने कहा कि शनिवार (18 मई) तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, छतरपुर, ओर इंदौर जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811