Let’s travel together.

कर्क रेखा पर लाल पत्थर से बना चबूतरा देखरेख के अभाव में हुआ क्षतिग्रस्त

0 123

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क पर कुछ साल पहले राजस्थानी लाल पत्थरों का चबूतरा बनाया गया था ताकि पर्यटकों को सेल्फी लेने और बैठने के लिए उचित व्यवस्था मिल सके। लेकिन राजस्थानी लाल पत्थर से बने चबूतरे की देखरेख नहीं होने के कारण चबूतरा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि यहां रायसेन जिले का जाना मना एक सेल्फी पॉइंट है इस रोड से निकलने वाला हर व्यक्ति अपनी सेल्फी लेना नहीं भूलता है। जब सरकारी छुट्टी पड़ती है तो यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां से कुछ दूरी पर ही सांची पड़ता है जिस कारण यहां पर पर्यटकों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। रविवार के दिन हलाली डैम पर कई पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं तब भी यहां पर सेल्फी लेते हुए निकलते हैं। यहां हमेशा दिनभर सेल्फी लेने वाले का भीड़ लगी रहती है। इसी सेल्फी पॉइंट पर 21 जून दोपहर 12 बजे अपनी खुद की ही परछाई दिखाई कुछ नहीं दिखाई नहीं देती है क्योंकि कुछ समय के लिए इस जगह पर परछाई गायब हो जाती है। रोड के दोनों तरफ राजस्थानी लाल पत्थर से चबूतरे बने हुए हैं इन्हीं चबूतरे के ऊपर पर्यटकों को बैठने को लिए व्यवस्था भी की गई थी। जिनमें से एक चबूतरा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया था।
चबूतरा की मरम्मत के लिए 20 दिन पहले पर्यटन विभाग ने चबूतरे पर लगे लाल पत्थर को उखड़वा कर साइड में रख दिए थे और मरम्मत का कार्य किया जाना था मगर 20 दिन गुजर गए अभी तक मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। चबूतरे के पास ही गिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिससे सेल्फी लेने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों का कहना है कि पर्यटन विभाग को शीघ्र से शीघ्र चबूतरे पर कार्य करवाना चाहिए जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल सके। कर्क रेखा पर रोज हजारों की तादात मैं पर्यटक अपनी सेल्फी लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811