Let’s travel together.

कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही…..पीएम मोदी का राहुल पर निशानाकांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही…..पीएम मोदी का राहुल पर निशाना

0 80

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं. कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही है. पीएम ने कहा, कांग्रेस के समय में देश में दो संविधान चलते थे, दो झंडे चलते थे. मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर सरदार साहब के सपने को पूरा किया.

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है. जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी. और मोदी की मजबूत सरकार डोजियर में टाइम खराब नहीं करती. ये सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है. प्रधानमंत्री ने कहा, यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है. आपको पता होगा कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही है. देश में पाकिस्तान को मजबूत सरकार नहीं चाहिए, कमजोर सरकार चाहिए जो उसको डोजियर दे सके.

‘हमारी सरकार न झुकती है, न रुकती है’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की मजबूत सरकार न झुकती है, न रुकती है. दुनिया के विकास को भारत ही गति दे सकता है. दुनिया में झगड़े होते हैं. भारत को विश्व बंधू के तौर पर झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाया जाता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की झलक है. कांग्रेस की सरकार पहले रिमोट कंट्रोल से चलती थी. जब से मोदी गरीबों को पूजने लगा तब से गरीबों ने कांग्रेस के चरित्र को जान लिया और कांग्रेस छोड़ दिया. मोदी गरीब को घर देता है. सिर्फ पक्के मकान नहीं देता, सपनों को नई उड़ान देता है. पीएम ने कहा कि सदियों के बाद गरीब अपना ठिकाना पाया है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी SC-ST की परवाह नहीं की. कांग्रेस ने OBC समाज के हर प्रस्ताव को ठुकरा दिया. कांग्रेस ने आदिवासी समाज के लिए एक मंत्रालय तक नहीं बनाया. पीएम ने कहा कि बीते सालों में कांग्रेस के वोट बैंक में सबसे बड़ा मुसलमान रहा है. कांग्रेस ने उनकी बहुत खातिरदारी की है. कांग्रेस इसीलिए संविधान बदलना चाहती है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण में SC-ST-OBC का हिस्सा मुसलमानों को देना चाहती है. इसीलिए ये मोदी की गारंटी है, धर्म के आघार पर किसी को भी आरक्षण नहीं मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811