हादसों का मार्ग बना हाइवे 18
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर मोटरसाइकिल और कार की आपस मे भिंडत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए तो तीसरे व्यक्ति को मावली सी चोट आई है।
जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर मंगलवार दोपहर को कार और मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। जिसमें कार बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है। जबकि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति भोपाल से दीवानगंज आ रहे थे। फैक्ट्री चौराहे से दीवानगंज गांव के अंदर जाने के लिए मुड़े वैसे ही विदिशा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 के सी 2232 ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए तो तीसरा व्यक्ति को मामूली सी चोट आई। फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर रहने वाले मोनू साहू , आकाश साहू, दीपक कुशवाहा, दीपक सेन, बादाम विश्वकर्मा मुकेश अहिरवार, सहित ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सवार घायलों को उठाकर पेड़ की छाया में बिठाकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो घायलों को जिस कार से दुर्घटना हुई थी उसी कार में बिठाकर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया जहां पर इलाज जारी है।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चार महीना से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें कई लोग घायल हो गए तो कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। दिसंबर से लेकर अप्रैल तक 42 दुर्घटनाएं हो चुकी है। 42 दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है तो वही 70 लोग से ज्यादा घायल हो चुके हैं। बालमपुर, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहे, सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा,ढकना चकना, देहरी, भदभदा, सुखी सेवनिया, सलामतपुर, चोपड़ा, मुक्तापुर, यदि गांव के जोड़ पर अक्सर दुर्घटना होती रहती है। उक्त गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द रोड का चौड़ीकरण होना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए। अगर भोपाल विदिशा हाईवे 18 रोड को चौड़ा नहीं किया गया तो 40 किलोमीटर मार्ग पर दिना दिन दुर्घटनाओं में इजाफा होता रहेगा। एमपी आरडीसी को भोपाल विदिशा हाईवे 18 को शीघ्र से शीघ्र फोर लाइन में तब्दील कर देना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।