Let’s travel together.

PHE विभाग ने मजाक बनाकर रख दी नल जल योजना

0 140

18 महीने पहले डाली पाईप लाइन,लेकिन घर तक नही आया पानी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत अंबाडी के अंतर्गत आने वाले गांव सत्ती में 18 महीने पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। जिसमें घर-घर कनेक्शन दिए गए थे मगर अभी तक नल जल योजना के तहत बिछाई गई। पाइप लाइन में पानी नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। आबिद खान, लाला खान, मुबारक खान ,राशिद खान, बाबूलाल , गोपीलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम हैंडपंप और अन्य जगह से पानी ढोकर अपने घर लेकर आते हैं। नल जल योजना के तहत गली-गली में पाइपलाइन बिछा दी गई। जिस जगह-जगह रोड उखड़ गया। जो पाइप लाइन बिछाई गई है उसमें से सबको नल कनेक्शन दिए गए मगर उसमें पानी आज तक नहीं आया है पाइपलाइन बिछे हुए 18 महीने से ज्यादा समय हो गया है। मगर पानी अभी तक नहीं आया है जबकि सरकार दावा करती है कि गांव-गांव में पानी पहुंचाया जाएगा। मगर अब भी ऐसे कई गांव है जहां तक अब भी पानी नहीं पहुंच पाया है। हमारे गांव में दो हैंड पंप है इसमें से एक खराब है तो दूसरे हेड पंप में पीला गंदा पानी आ रहा है जिसको पीकर ग्रामीण बीमार् भी हो रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार करोड़ों रुपए नल जल योजना में लगा रही है इसके बावजूद भी ग्रामीणों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के कई गांव में पाइपलाइन बच गई है सभी को नल जल योजना के तहत पानी मिलना प्रारंभ हो गया है मगर हमारे गांव में अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है जिससे हम परेशान हो रहे हैं हमें काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। नल जल योजना के तहत सरकारी बोर भी लग चुका है बिजली के खंभे भी गड़ा दिए गए हैं मगर पानी घरों तक नहीं पहुंचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811