Let’s travel together.

साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां

0 74

उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस लाइन पर खड़ीं कुछ बसों और ट्रकों में भीषण आग लग गई. गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. दो बसें और दो ट्रक जलकर खाक हो चुके थे. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग खुद लगाई या किसी ने साजिश के तहत इसे लगाया, पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है.

दोनों बसें और ट्रक यानि कुल चार गाड़ियां मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त सुरेश सिंह की थीं. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सुरेश सिंह की दो बस और ट्रकों को कब्जे में लिया था. सभी वाहनों को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में खड़ा किया गया था. घटना गुरुवार दोपहर की है. पुलिस की मानें तो अचानक से चारों वाहनों से धुआं उठता देखा गया. पलक झपकते ही यह धुआं भीषण आग में तब्दील हो गया.

पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा भी लिया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चारों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे.

चलती सूमो कार में लगी आग

हाल ही में कौशांबी में चलती टाटा सूमो कार में आग लग गई थी. देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई. बड़ी मुश्किल से कार में बैठे बारातियों ने अपनी जान बचाई. शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आ लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची औैर कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. कार में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

7 बाराती बाल-बाल बचे

घटना सैनी कोतवाली के कनवार रेलवे अंडर पास की थी. जिला फतेहपुर उमरा गांव के रहने वाले श्याम लाल के पुत्र की बारात थी. 7 बाराती सूमो गाड़ी में बैठकर सैनी कोतवाली के कमासिन गांव जा रहे थे. तभी कनवार अंडर पास के पास गाड़ी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. सभी बारातियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई. इसके बाद बाराती दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811