Let’s travel together.

छग मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की तैयारियो में जुटे दावेदार

0 178

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की सुगवुगाहट शुरू हो गई है 15 मई तक संभावित राजप्रधान के चुनाव को लेकर प्रमुख दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
छ ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दस राज में विभक्त है। जिसमे दो राज महिला आरक्षण होता है। तीन वर्ष की कार्यकाल में लोकतांत्रिक पद्धति से केंद्रीय अध्यक्ष और राजप्रधान का चुनाव होता है।


इस साल अर्जुनी और धरसींवा राज का चुनाव होना है। जिसमे संविधान के तहत अर्जुनी राज में महाधिवेशन होने के कारण एक वर्ष के लिए इजाफा मिला है।
धरसींवा राज में चुनाव होना तय है, राज अधिवेशन 24 अप्रैल को ग्राम गोढ़ी या महाधिवेशन सुहेला में अधिसूचना जारी होने की संभावना बताई जा रही है। लगभग 15 मई के आसपास चुनाव होना तय मानी जा रही है।
धरसींवा राज में अब तक संगठन से ही राजप्रधान बनते आ रहा है। चूंकि अबकी बार राजप्रधान की चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से पहली बार हो रहा है, मिथ्थक टूट सकती है…?
धरसींवा राज में राजप्रधान प्रत्याशी के रूप में तीन प्रत्याशी का नाम सामने आया है। जिसमे संगठन द्वारा पूर्व में अलखराम को प्रत्यशी के रूप में सामने लाया गया था, वही संगठन की ओर से बाद में नीलमणि परगनिया का नाम आने से संगठन असमंजस की स्थिति में आ गया।
तत्काल परिस्थिति में कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर एक नाम की सहमति बनाने की कोशिश की गई। अंततः दोनो के सहमति से दशरथ वर्मा का नाम तय हुआ। तथा दशरथ वर्मा ने एक कार्यकाल की बात कही।
वर्तमान में अलखराम, नीलमणी, दशरथ तीनों में से कोई एक के नाम संगठन से होना चाहिए था, पर तीनों अपने अपने जीत के दावे से मैदान में है।
देखना होगा मतदाता किसके पक्ष में मतदान कर राजप्रधान की तिलक माथे में लगयाएँगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811