Let’s travel together.

रानी दुर्गावती छात्रावास के पास नई शराब दुकान का विरोध,हटाने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

0 254

रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति छात्रावास की प्राचार्य ने शराब दुकान को हटाने के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सी एल गौर

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित नगर के वार्ड क्रमांक 4 के तहत आने वाले सांची मार्ग के पास रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति छात्रावास है जहां सैकड़ों छात्राएं छात्रावास में निवास कर रही हैं इसी के पास अभी कुछ दिन पूर्व आवकारी विभाग द्वारा शराब की दुकान खुलवा दी गई है जिससे छात्रावास के स्टाफ कर्मचारियों एवं छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इसके विरोध स्वरूप मंगलवार को रानी दुर्गावती छात्रावास की प्राचार्य श्रीमती ममता यादव के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन कलेक्टर अरविंद दुबे को दिया गया

है, जिसमें कहा गया है कि छात्रावास के पास ही शराब दुकान खोलवा दी गई है जिसके कारण छात्राओं को परेशानी हो रही है क्योंकि असामाजिक तत्व शराब दुकान के आसपास घूमते रहते हैं आता अनैतिक कार्य होते हैं। प्राचार्य श्रीमती यादव ने ज्ञापन में दर्शाया है कि शराब दुकान को छात्रावास के पास से हटाकर कहीं दूर ले जाकर खुलवाया जाए जिससे छात्रावास की छात्राओं को किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े उन्होंने कलेक्टर श्री दुबे से सांची मार्ग के पास खोली गई शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए आग्रह किया है ज्ञापन देते समय छात्रावास की प्राचार्य श्रीमती ममता यादव एवं शिक्षिका श्रीमती श्रीवास्तव एवं समाजसेवी मनोज कुशवाह भी मौजूद रहे।

Post by-Deepak Kankar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811