Let’s travel together.

अहमदाबाद से भिंड जा रही एक बस पलटी, फोरलेन हाईवे पर हुआ हादसा, 10 लोग हुए घायल

0 154

 

– तेज गति में थी बस और फट गया टायर

– पुलिस ने पहुंचा घायलों को स्वास्थ्य केंद्र

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री पुल के पास अहमदाबाद से भिंड जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए।बस में सवार घायल लोगों को पास के मोहना स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि अहमदाबाद से भिंड जा रही बस का अचानक टायर फट गया और बस तेज रफ्तार गति में होने के कारण डिग्री पुल के पास पलट गई। यह घटना शनिवार की सुबह 5:00 बजे के आसपास की है। बस पलट जाने के बाद यहां से गुजर रहे लोगों और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को नजदीकी मोहना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

तेज गति में थी बस और फट गया टायर-

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बस क्रमांक एमपी 07 जेडजे 7705 अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त बस सुबह के वक्त काफी तेज गति से जा रही थी तभी बस का टायर फट गया। इसके बाद यह पलट गई। यह घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास हुई। सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से इन सभी घायलों को मोहना स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

40 सवारी सवार थी, 10 घायल हुईं-

पुलिस ने बताया है कि उक्त बस में 40 सवारी सवार थी। इस हादसे में बस में 10 सवारी घायल हुए हैं इनमें सेे तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811