देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची विदिशा चैक पाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एक व्यापारी पवन पिता रतनलाल यादव निवासी 43 एच-2 अवधपुरी भोपाल द्वारा गंजबासौदा से भोपाल ले जाते हुए एस एस टी टीम ने जांच के दौरान 4 लाख 49 हजार 760 रुपए नगद एवं 22 हजार 500 रुपए के कूपन बरामद किए हैं पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि गंजबासौदा से भोपाल ले जा रहे थे मौके पर पूछताछ में इतनी बड़ी राशि लेजाने के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिससे राशि बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है एस एस टी टीम में शामिल नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी सहित अन्य कर्मचारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर कार्रवाई की गई है।