विदिशा। लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान आज 23 अप्रैल मंगलवार को खिरिया स्थित लवली मैरिज गार्डन से शुरु होकर अहमदपुर होते हुए गुलाबगंज तक रोड शो करेंगे।
यह रोड शो लवली मैरिज गार्डन ग्राम खिरिया से सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। यह रोड शो ग्राम सौठिया होते हुए गुरारिया, चिड़ोरिया से अहमदपुर रोड पर पहुंच जाएगा। जहां विभिन्न ग्रामों के कार्यकर्ता एवं आमजन रोड शो में शामिल होंगे। 12:15 हांसुआ, नहरयाई स्टॉप, जैतपुरा रोड़, गाजीखेड़ी स्टॉप, भाटनी, बेरखेड़ी स्टॉप, अहमदपुर ठर्र रोड, परसूखेड़ी, पीपरहूंठा, ठर्र, पालकी होते हुए अपरांह 3 बजे गुलाबगंज तिराहे पर पहुंच जाएगा। सागर रोड गुलाबगंज तिराहे पर भैरोखेड़ी, कुआखेड़ी, भदारबड़ागांव, खरी, हिरनई, हुस्नापुर, पांझ, धतुरिया, पड़रात, रुसल्ला, कराखेड़ी, काफ, बराखेड़ा, सौराई, हरिसिंह मूडरा, इमलिया, बंधेरा के ग्रामीणजन एकत्रित रहेंगे। इसके बाद यह रोड शो शाम 5 बजे गुलाबगंज पहुंचेगा। दुर्गानगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ,लाडली बहनों के प्यारे भैया एवं भांजे और भांजियों के मामा विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने एवं कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आ रहे हैं। लवली मैरिज गार्डन खिरिया से रोड शो आरंभ होगा और विभिन्न ग्राम केंद्र पर पहुंचेगा। आप सभी महानुभाव सपरिवार इस्ट मित्रों सहित आमंत्रित हैं। सभी को लवली मैरिज गार्डन हरिपुरा विदिशा प्रातः 10 बजे वार्ड- 25 एवं आपकी निवासरत पंचायत के निर्धारित स्थान पर पहुंचना है।
घर-घर पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान के लिए वोट मांग रहे हैं विधायक टंडन
वार्ड क्रमांक 16 बेसनगर मंडल में मतदान केंद्रों पर जनसंपर्क हुआ। जिसमें विधायक श्री मुकेश टंडन जी, बेसनगर अध्यक्ष दिनेश कुशवाह, सुरेंद्र चौहान, पंकज पांडे, दीपक तिवारी, लाइक बाबा उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी दुर्गानगर मंडल द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 190, 191, 192, 194 पर महाजन संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम हुआ। जिसमें सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रदेश का समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह भदोरिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजरी जैन, पार्षद रामप्रसाद पासी, पंकज अहिरवार, सपन पासी, सुरेंद्र जाट, धन्नालाल सूर्यवंशी, सुनील साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।