मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड केअंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में को महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम व पूरे श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस मौके पर भगवान महावीर की भव्य शोभा-यात्रा फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित ज्ञानोदय तीर्थ धाम प्रारंभ हुई जो खेड़ापति हनुमान मंदिर से होते हुए दीवानगंज तालाब और दिगंबर जैन मंदिर भवानी चौक पर पहुंची। जहां पर महावीर की पूजा अर्चना की गई।

इस शोभायात्रा में महिलाएं अहिंसा परमो धर्म का नारा बुलंद करती हुई चल रही थी। इस शोभायात्रा में महिलाओं के साथ पुरुषो की भी भागीदारी रही है। शोभा यात्रा में जैन समुदाय के कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है महावीर की शोभा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। सुबह से ही जैन मंदिरों में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। जो देर तक चलता रहा। भवानी चौक पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद शोभा यात्रा वापस ज्ञानोदय तीर्थ धाम फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पहुंची।