Let’s travel together.

स्वच्छता स्वस्थ रहने का संदेश देने वाला अस्पताल प्रशासन स्वच्छता को लगा रहा पलीता

0 132

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

कहने को तो इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल का अस्पताल अब सिविल अस्पताल में तब्दील हो चुका है तथा बीमारियों से बचाव के लिए तथा स्वच्छ रहने के लिए समय-समय पर संदेश देता रहता है परन्तु स्वयं अस्पताल प्रशासन गंदगी की चपेट में तब आ जाता है जब नगर परिषद की कचरा गाड़ियों में कचरा न डालकर पानी निकासी हेतु खोदी गई नालियों को कचरे का अड्डा बना देता है जिससे और अधिक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है ।
जानकारी के अनुसार नगर के अस्पताल को यहां की प्रसिद्धि को देखते हुए शासन ने सिविल अस्पताल का दर्जा दे दिया परन्तु सिविल अस्पताल में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी उनका आज भी इंतजार है इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के अस्पताल में सिविल अस्पताल के अनुरूप व्यवस्था का अभाव बना दिखाई दे रहा है यहां आने वाले मरीजों को उपचार हेतु विदिशा भोपाल रिफर करने की प्रवृत्ति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है तथा डाक्टरों की अनुपस्थिति भी कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रही है । ऐसा ही मामला हाल ही में दो दिन पहले ही देखने को मिला जब एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी तब पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाया तथा जहां मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे तब परिजनों को मृतक का पीएम कराने लगभग चार घंटे इंतजार करना पड़ा तब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया था तब पुलिस की समझाइश के बाद भी परिजनों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था तब सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू को अस्पताल पहुंचना पड़ा था तथा उनकी समझाइश पर परिजनों का हंगामा शांत हो सका था तथा तब आनन-फानन में डाक्टर बुलाकर मृतक का पीएम करवाया गया एवं शव परिजनों को सौंपा गया था ।

इसके साथ ही इस अस्पताल का प्रशासन समय समय पर यहां आने वाले मरीजों को स्वच्छता एवं स्वस्थ रहने का संदेश देते रहते हैं तथा बीमारियों से बचाव के लिए भी संदेश देने में पीछे नहीं रहते बावजूद इसके यहां अस्पताल में पीएम हेतु आने वाले शवों का पीएम कर कपड़े पन्नी तथा अन्य गंदगी उस नाली में डाल दी जाती है जिसे समीप के तालाब का पानी निकासी हेतु नगर परिषद प्रशासन द्वारा खुदाई कराई गई थी इस नाली में अस्पताल की गंदगी फेंककर इतिश्री कर ली जाती है जबकि नगर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु नगर परिषद प्रशासन की कचरा वाहन सभी सरकारी कार्यालयों अस्पताल सहित घर घर पहुंच कर कचरा भर कचरा स्थल पहुंचाने की जुगत में जुटे दिखाई देते हैं परन्तु इन कचरा वाहनों में अस्पताल प्रशासन कचरा न डालकर अपने ही परिसर में गंदगी फैलाने में जुटा हुआ है जिससे नगर का अस्पताल परिसर कचरा अड्डा बनता दिखाई देने लगा है जिससे इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्रशासन की ओर से मिलने वाले संदेश धराशाई होते दिखाई दे रहे हैं तथा इस गंदगी से यहां आने वाले मरीजों को और अधिक गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है परन्तु अस्पताल प्रशासन बेखबर बना बैठा तमाशबीन बनकर रह गया है । इतना ही नहीं अस्पताल के पीछे की ओर स्थित मदागन तालाब में भी अस्पताल प्रशासन द्वारा गंदगी फैंकने का चलन बढ़ने से तालाब में रहने वाले जीवों पर भी खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है इन सब से बेखबर अस्पताल प्रशासन बेखबर चैन की नींद सो रहा है जिसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811