Let’s travel together.

मिर्ची लगने की जरूरत नहीं, और भी हैं कई चेहरे… पीएम चेहरे पर संजय राउत ने कांग्रेस को सुनाया

0 135

लोकसभा चुनावों के बीच इंडिया गठबंधन में पीएम पद को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जिसके चलते महाराष्ट्र के शिवसेना(UBT) (उद्धव बाबासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है. संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन में पीएम क्यों नहीं हो सकते. इसका निर्णय गठबंधन में बैठकर लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर हमने पीएम के लिए उद्धव ठाकरे का नाम ले लिया तो इसमें मिर्ची लगने की जरूरत नहीं है.

संजय राउत ने पीएम पद को लेकर उद्धव ठाकरे के नाम को स्पोर्ट करते हुए कहा कि पीएम पद पर अगर उद्धव ठाकरे को मौका मिला तो शरद पवार भी अपना समर्थन जरूर देंगे. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र को सम्मान क्यों नहीं मिल सकता. बता दें, संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि देश को उद्धव ठाकरे जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है. जिसके बाद अब संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि अपनी पार्टी के नेता का नाम लेने में क्या गलत है.

संजय राउत ने क्या कहा

संजय राउत ने सांगली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र को देश का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है, तो इसमें गलत क्या है? कई सालों तक हमने सोचा था कि शरद पवार को प्रधान मंत्री बनने का मौका मिलेगा, लेकिन आंतरिक राजनीति और बाकी मुद्दों की वजह से ये नहीं हो पाया.

पीएम पद के लिए लड़ाई नहीं

पीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे का नाम लेने वाले बयान के बाद अब संजय राउत ने कहा कि यह पीएम पद के लिए लड़ाई नहीं है. कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि हम क्या कहना चाह रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी इस देश के नेता हैं और अगर वो पीएम बनना चाहते हैं तो उनका स्वागत है हालांकि, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे कई और चेहरे भी हैं. इसलिए अगर हम अपनी पार्टी के नेता का नाम लेते हैं तो इसमें गलत क्या है? संजय राउत ने कहा कि इसमें मिर्ची लगने की जरूरत नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811