Let’s travel together.

पन्ना कलेक्टर ने बुंदेली में की अपील-एई 26 अप्रैल खां मतदान में बढ़चढ़ के भाग लओ है

0 67

पन्‍ना। पन्ना के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने 26 अप्रैल को चुनाव में मतदान करने के लिए बुंदेली भाषा में अपील की है। बुंदेली में कहा है कि सुबह 07 से सायं 06 बजे तक मतदान करवे अपनो कोनउ पहचान पत्र लेके जरूर जावें। हमें उम्मींद है, कि आप सब जने परिवार सहित स्वस्थ्य हुईयो। आप सबई खां जो तो पतई हुईये के एई 26 अप्रैल खां लोकसभा के चुनाव होने हैं। सो आप सब जनन खां वोट डालवे जरूर जानें काये कि आप औरन में पैलें भी मतदान में बढ़चढ़ के भाग लओ है सो ईबार भी जोई करने।

मतदान में हरएक वोट कीमती रहत

आपखां जौ भी पता है के मतदान में हरएक वोट कीमती रहत, जैसें आप रात खों एक बाल्टी नल के नेचें रख दो और टोटी से दो दो बूंद पानी टपकन दो, सकारें आपखां बाल्टी भरी मिलहै, ईको जो मतलब भओ के हम ओरें सोचियत हमाये भरे के वोट दैवे से का होनें, मगर लोकतंत्र में बड़ो हो या छोटो सबखों वोट बराबर औ कीमती है, ईसे अपन खां सबई जनन के संगे बहुतई सोच समझ के बिना कौनऊ लोभ लालच के बिना कोऊ कि बातन में आय, अपनों और अपने लड़का बच्चन को भविष्य तय करवे वोट देवे जाने।

लोकतंत्र को सबसे बड़ो महापर्व कहाऊत

चुनाव लोकतंत्र को सबसे बड़ो महापर्व कहाऊत औ जो 5 साल में एक बार आने ईसे अच्छे से सोच-विचार के निडर और निर्भीक हो के वोट देनें। बुंदेलखंड तो वैसे भी वीरन की धरती कहाऊत सबई जनन का वोट डालने औ कौनऊ प्रकार के नशा, रुपया, पैसा के लालच में नई आने। ईके संगे वृद्ध और दिव्यांग के लाने अलग से व्यवस्था करी जा रही, प्रशासन आपके साथ है कौनऊ दिक्कतें होय तो आप निसंकोच संपर्क करो। जिला प्रशासन आपसे और आपके मित्र एवं संगी साथी, परिवार जनन के संगे ज्यादा से ज्यादा मतदान करवे की अपील कर रऔ। आपकी लम्बी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811