Let’s travel together.

किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी

0 76

 खातेगांव । यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में खातेगांव तहसील के गांव कवलासा के किसान महेश भादू की बेटी तनु भादू (जाट) ने 450वीं रैंक हासिल की है। तनु ने बताया काॅलेज की पढ़ाई के साथसाथ वे यूपीएससी की तैयारी करती रही।

उन्‍होंने बताया कि लक्ष्‍य से भटकूं नहीं इसलिए इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई क्योंकि वो मन को एकाग्र नहीं होने देता है। तनु के अनुसार – मैं दिन में लगभग 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। अपने दोस्तों, परिवारवालों व रिश्तेदारों से भी बहुत कम मिलती थी। मेरे परिवार ने भी मेरे इस निर्णय का सम्मान करते हुए मेरा पूरा सहयोग किया मुझे कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया गया।

तनु ने बताया कि वे 5 साल से यूपीएससी तैयारी कर रही थीं। 2022 में पहला इंटरव्यू दिया था जिसमें 14 नंबर कम होने की वजह चयन नहीं हुआ। पहली कोशिश नाकाम होने से निराश नहीं होकर दोगुने जोश से तैयारियां शुरू की और सफलता मिली।

उनकी सफलता पर कवलासा में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। रात में ग्रामवासियों ने गांव में डीजे के साथ रैली निकाली। कार पर सवार तनु का पुष्पवर्षा कर, पुष्पमाला पहनाकर साफा बांधकर सम्मान किया। विधायक आशीष शर्मा ने भी तनु के घर जाकर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |     पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811